
जमशेदपुर : कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक बालीगुमा स्थित राठौर गार्डेन डिमना में हुई. जिसमें एसोसिएशन का त्रिवर्षीय चुनाव कराया गया. इसमें एक बार फिर एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह को चुना गया. इसकी घोषणा एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक शंभु नाथ सिंह ने की. अध्यक्ष चुने जाने के बाद अभय कुमार सिंह ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन झारखंड में मजदूरों के लिए रोजगार सृजन कराता है. जहां पर मनरेगा से कई गुणा का ज्यादा मजदूरों का काम मिलता है, जिससे इनके परिवार को भरण पोषण चलता है. एसोसिएशन समय परही मजदूरों के वेतन का भुगतान करता है इसके लिए संवेदक बैंक से लोन या फिर बाजार से कर्ज लेकर करते है. जबकि मनरेगा कार्य में लगे मजदूरों का वेतन कई महीनों से बकाया है. इसके अलावा खनिज रायल्टी में विभाग ने पांच गुणा बढ़ाने जाने के खिलाफ एसोसिएशन ने जोरदार तरीके से आंदोलन चलाया. जिसके फलस्वरुप सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ी. समय समय पर एसोसिएशन ने मजदूर हित में अनेकों आंदोलन चलाए जिसमें सफलता मिली. इस अवसर पर कौशल सिंह, मधु सिंह, सिद्धि सिंह. श्याम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील सिंह, कपिल सिंह, प्रमोद तिवारी, अभय किशोर, सुजीत सिंह, मनोरंजन, जयंत सिंह, विनय सिंह, सरोज पांडेय, आनंद गोयल, गोपाल प्रसाद, बबलू सिंह समेत काफी संख्या में संवेदक मौजूद थे.







