
जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (जिसको जुस्को के नाम से जाना जाता था) में नाम बदलने के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया गया. कंपनी के एमडी तरुण डागा ने राष्ट्रीय गान के बीच राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और मार्च पास्ट की सलामी ली. इस मौके पर जेम फाउंडेशन और ओड़िया मिडिल स्कूल के स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसका सभी लोगों ने तारीफ की.

अपने संबोधन में कंपनी के एमडी ने कहा कि देश के विकास में टाटा स्टील और उनकी सहयोगी कंपनियां हमेशा से आगे बढ़कर काम करती रही है और आने वाले दिनों में भी यह कर्तव्य टाटा स्टील निभाती रहेगी. गणतंत्र दिवास कार्यक्रम के दौरान जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, जुस्को के तमाम पदाधिकारीगण मौजूद थे.






