
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र से लापता एक 5 साल की मासूम को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के जेएमटी ऑटो के पास से संदिग्ध हालात में बरामद किया गया है. गंभीर अवस्था में बच्ची को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची आरआईटी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेएमटी ऑटो के पास से मूर्छित अवस्था में बरामद किया गया है. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
बताया जा रहा है कि बच्ची लापता थी. परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे. इसी दौरान उसके जेएमटी ऑटो के पास गंभीर अवस्था में बरामद होने की सूचना मिली. जिसे पुलिस एवं परिजन लेकर गंभीर अवस्था में लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे हैं. फिलहाल मामला संदिग्ध बना हुआ है. एसडीपीओ सरायकेला हरजिंदर सिंह ने आरआईटी थाना क्षेत्र से लापता बच्ची के संदिग्ध अवस्था में मिलने के मामले में कहा है कि एमजीएम अस्पताल से बताया गया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. बच्ची की यह अवस्था चोट के कारण है या किसी और कारण से, इसकी जांच हो रही है. बच्ची वही है जो लापता थी






