• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 5, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

adityapur- आदित्यपुर 111 सेव लाइव अस्पताल मामले में तीसरे दिन जांच जारी, मृतक के परिजन अस्पताल की कुव्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए जांच अधिकारियों के समक्ष रो पड़े, कहा- इलाज के नाम धन दोहन और मानसिक रुप किया जाता है प्रताड़ित

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर- 2 स्थित 111 सेव लाईफ अस्पताल प्रकरण की जांच तीसरे दिन भी जारी रही. जहां शुक्रवार को अस्पताल की कुव्यवस्था और प्रबंधक की लापरवाही से कोरोना संक्रमित दो- दो मरीजों की मौत की शिकायत करनेवाली मृतक के परिजनों को जांच टीम ने पूछताछ के लिए गम्हरिया सीएचसी बुलाया. जहां दोनों के परिजनों से घंटों टीम ने पूछताछ किए और दोनों के परिजनों का बयान दर्ज किया. गौरतलब है, कि बीते शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के मौखिक आदेश के बाद जब सरायकेला जिले के प्रभारी सीएस तीन सदस्यों के साथ जांच करने 111 सेव लाइफ अस्पताल पहुंचे थे. तो अस्पताल के प्रबंधक डॉ ओपी आनंद ने जांच कमेटी को जांच में सहयोग नहीं किया था. साथ ही एक बयान में स्वास्थ्य मंत्री को अपशब्द कहे थे. जिसपर संज्ञान लेते हुए जिले के एसपी ने प्रभारी सिविल सर्जन के बयान के आधार पर आरआईटी थाना पुलिस द्वारा डॉ आनंद के खिलाफ कांड संख्या 68/ 21 के तहत धारा 304, 323, 340, 341, 506 और 188 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है. उधर जिले के उपायुक्त ने भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एडीसी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम से 72 घंटो के भीतर अस्पताल प्रबंधन और प्रबंधक के खिलाफ मिले शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट तलब किया है. जहां बुधवार से ही टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. शुक्रवार को टीम द्वारा अस्पताल पर लापवाही का आरोप लगाकर संक्रमित मरीजों की मौत के लिए जिम्मेदार मानने वाले मृतक के परिजनों को बुलाकर पूछताछ किया गया. इनमें से आदित्यपुर रैन बसेरा निवासी स्व. सुनील कुमार झा की दोनों बेटियों ज्योत्सना झा एवं निधि झा और कदमा भाटिया बस्ती निवासी मृतका पुष्पा कुमारी की दो बेटियां प्रीति कुमारी एवं प्रिया कुमारी शामिल रहीं. चारों ने ही जांच टीम के समक्ष अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए ईलाज के नाम पर धन दोहन, और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. चारों ने जांच टीम को पूरे घटनाक्रम से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे. वैसे दोनों मृतकों के परिजनों ने अस्पताल के प्रबंधक डॉ ओपी आनंद, उनकी पत्नी सरिता आनंद और जूनियर डॉ रक्षित आनंद के खिलाफ एक ही तरह के आरोप लगाए. मतलब साफ है कि अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ अमानवीय बर्ताव के साथ धन दोहन का काम किया जा रहा था. वैसे इसका भेद तक खुला जब परिजन लाखों खर्च करने के बाद भी अपने मरीज को बचा न सके. मृतक पुष्पा कुमारी और सुनील कुमार झा के परिजन अस्पताल की कुव्यवस्था की व्यथा सुनाते- सुनाते जांच अधिकारियों के समक्ष रो पड़े. वहीं जांच टीम की मियाद आज समाप्त हो रही है. अब देखना ये दिलस्प होगा कि सरायकेला पुलिस- प्रशासन 111 अस्पताल प्रबंधन और डॉ ओपी आनंद के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है. जबकि डॉ आनंद के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज हैं. वहीं मृतकों की परिजनों ने अस्पताल और प्रबंधक के अलावा डॉ रक्षित आनंद, सरिता आनंद के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना
खबर

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

June 4, 2026
jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत
खबर

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

June 4, 2026
Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

Next Post

Adityapur-111-Save-Life-Hospital-Breaking : क्या डॉ ओपी आनंद गिरफ्तार होंगे !

saraikela- कोलाबीरा में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क समेत कोविड-19 गाइडलाइन पालन करने का दिया गया निर्देश

Adityapur-111-Save-Life-Hospital-Case : इंद्र भगवान ने बदलवायी प्रशासन की रणनीति, लौटी टीम, नहीं हुई 111 मामले में कोई कार्रवाई, क्या डॉ आनंद को मौका दे रहा है प्रशासन !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Jamshedpur bjp mass resignation : कदमा भाजपा मंडल में नव नियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ बगावत, 44 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को भेजा सामूहिक इस्तीफा, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भी की प्रेषित की इस्तीफे की प्रति

jamshedpur dc inspection- मानगो के बालिगुमा में स्वर्णरेखा नदी तट पर निर्माणाधीन वाटर टावर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, एमजीएम अस्पताल को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर,15 जून तक कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने का दिया गया निर्देश, विलंब होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News