आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत रोड नंबर 14 कुलुपटांगा बस्ती में सोमवार की शाम एक महिला के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमशेदपुर लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. पीड़िता सुखमारो गोप (35) पति भारत गोप, ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे की है. पीड़ित ने बताया कि घर के फटा तिरपाल को हटाकर एस्बेस्टस लग रहा थे. तभी, शंकर गोप, साहिल गोप, जोशना गोप, रेशमी गोप और सुलोचना गोप वहां पहुंचे और अल्बेस्टर लगाने को मना करने लगे. (नीचे भी पढ़ें)
पूछने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. जिससे उसके नाक और मुंह में चोट लगी है. घायल महिला ने बताया बीच बचाव करने आए उसके पति और बेटी को भी मार- पीट कर घायल कर दिया. वहीं स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह उसे बचाया गया. पीड़िता ने बताया कि वह इस घटना से मानसिक रूप से बहुत डरी और सहमी हुई है. पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गयी है.



