आदित्यपुर : एक तरफ लोग उदीयमान भगवान भास्कर को अर्ध्य देकर परिवार और समाज कल्याण की कामना में जुटे थे वहीं दूसरी तरफ झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में आस्था के पर्व पर बम और गोलियों के धमाकों ने लोक आस्था के महापर्व पर पुलिसिया तंत्र की पोल खोल कर रख दी है. दरअसल मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बेल्डीह छठ घाट का है. जहां उस वक्त सनसनी फैल गई जब पर सपरिवार अर्ध्य देने स्क्रेप कारोबरी विक्की नंदी की कार के पास एक के बाद एक तीन धमाके हुए और गोली भी चली. (नीचे भी पढे)
वैसे इसे छठी मैया की ही कृपा कह सकते हैं कि इस घटना में विक्की नंदी बाल-बाल बच गया. हालांकि उसे हल्की-फुल्की चोटें जरूर आई है, और कार का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. वैसे इस घटना में एक महिला और एक 15 वर्षीय युवती भी घायल हुई है. दोनों बम का छर्रा लगने से घायल हुए हैं. महिला का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा है, जबकि 15 वर्षीय युवती को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. (नीचे भी पढे)
महिला के शरीर में जख्म के निशान अधिक पाए गए हैं. विक्की सपरिवार अपने पार्टनर के साथ छठ घाट पहुंचा था, लौटने के क्रम में यह घटना घटी. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि युवती ने बताया, कि वह पटाखा लगने से घायल हुई है, जबकि विक्की नंदी ने इसे साजिश बताया. बम का धमाका इतना तीव्र था कि कार क्षतिग्रस्त हो गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.




