जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुवर्ण वणिक समाज की कदमा शाखा का 9वां पुर्नगठन 11 अक्टूबर रविवार को शाम 6 बजे से मां बाघेश्वरी सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा. समाज की एकता, संगठन को सशक्त बनाने और उज्जवल भविष्य के लिए यह पूर्णगठन अत्यंत आवश्यक है. पुनर्गठन कार्यक्रम की तैयारी कदमा शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चंद्र एवं उनकी पूरी समिति द्वारा भव्य रूप से की जा रही है, जिसमें लगभग 500 परिवार शामिल होंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष संजय पोद्दार, महासचिव दीपक दत्ता, कोषाध्यक्ष गोपाल दत्त, जिला अध्यक्ष रवि माझी एवं प्रदेश सलाहकार विश्वनाथ चंद्र, मधुसूदन डे सहित अन्य जिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे.




