
आदित्यपुर : कृषि कानून बिल 2020 के विरोध में किसानों के समर्थन में सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर कांग्रेस और गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित बापू की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई. जानकारी देते हुए कांग्रेसियों ने बताया कि पिछले 76 दिनों से भी अधिक समय से कृषि बिल 2020 के विरोध में किसान दिल्ली- यूपी बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं. कई किसानों की असामयिक मौत भी हो चुकी है, बावजूद इसके केंद्र सरकार जिद पर अड़ी हुई है कांग्रेसियों ने सभी मौतों के लिए पीएम मोदी और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने देश के राष्ट्रपति के नाम बीडीओ के माध्यम से एक ज्ञापन भी सौंपा. गौरतलब है, कि कृषि बिल 2020 के विरोध में किसान संगठनों के अलावा देश के लगभग सभी विपक्षी दल विरोध जता चुके हैं, लेकिन पिछले 76 दिनों से किसान विपक्ष और केंद्र सरकार के बीच इस बिल को लेकर गतिरोध जारी है. जिसके विरोध में देश भर में धरना- प्रदर्शन और आंदोलन जारी है.




