आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर रोड नंबर 15 निवासी उदय सिंह की 17 वर्षीय बेटी नेहा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गम्हरिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. घटना बुधवार शाम लगभग 4.30 बजे की है. जानकारी के मुताबिक उदय सिंह की बेटी नेहा कुमारी इस साल एसएस प्लस टू हाई स्कूल गम्हरिया से मैट्रिक परीक्षा पास की थी. आगे की पढ़ाई के लिए उसी स्कूल में इंटर में दाखिला लिया था. नेहा की मां ने बताया कि नेहा के साथ किसी का कोई विवाद या तनाव नहीं था. फिर भी वह क्यों इस तरह की कदम उठाई यह समझ से परे है. घटना के वक्त नेहा की मां घर के बाहर जंगल साफ कर रही थी. उसकी मां ने नेहा से घास साफ करने बोली लेकिन नेहा सोने के बहाने कमरे में चली गई. उसके बाद फांसी लगा ली. साफ- सफाई करने के बाद उसकी मां जब कमरे में जाने लगीं तो कमरा अंदर से बंद पाया. खिड़की से झांकने पर देखा तो नेहा पंखे में दुप्पटे के सहारे फांसी पर झूल रही थी.















