जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट की अधिकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह एवं प्रबंधन की ओर से ईआर हेड दीपक कुमार के बीच बोनस समझौता के लिए बैठक हुई. सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक यह बैठक चली. स्थाई के मुद्दे पर स्थायीकरण जद्दोजहद के साथ सोमवार की बैठक समाप्त हुई. जल्द ही अगली बैठक होगी. इसी बीच मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों की कमिटी मीटिंग बुलाई गई है, जो कि सुबह 10:00 बजे से ये बैठक आरंभ होगी. इसमें स्थायीकरण पर जोर दिया गया. टाटा स्टील की तर्ज पर बेहतर बोनस देने के अलावा स्थाईकरण पर जोर दिया गया. यूनियन चाहती है कि भले पैसा कम मिल जाये लेकिन नौकरी अस्थाई कर्मचारियों को जरूर मिलना चाहिए. इसको लेकर कमिटी मेंबर के साथ रायशुमारी करने का फैसला लिया गया.





