• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 31, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

incab-industries-revival-plan-बंद केबुल कंपनी को लेकर वेदांता के प्रस्ताव पर हुई बहस, टाटा के खिलाफ भी हुई चर्चा, जाने एनसीएलटी में क्या हुई चर्चा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : एनसीएलटी कोलकाता में सदस्यों बलराज जोशी और रोहित कपूर के बेंच में इंकैब (केबुल कंपनी) मामले की सुनवाई हुई. बेंच ने वेदान्ता के रिज्योल्युशन प्लान पर सुनवाई शुरू की. आरपी पंकज टिबरेवाल के अधिवक्ता ने सोमवार की सुनवाई के दौरान यह कहा कि वेदांता द्वारा 545 करोड़ का रेजोल्यूशन प्लान दिया गया है जो पहले सिर्फ 110 करोड़ का था. उन्होंने बेंच को बताया कि इस रिजोल्यूशन प्लान को कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स ने 99% वोट के साथ अनुमोदित किया है. आरपी के अधिवक्ता ने यह भी कहा कि वेदांता बड़ा नाम है और हम 545 करोड़ दे रहे हैं जिसमें मजदूरों का 15 करोड़ शामिल है. हम कंपनी को पुनर्जीवित करेंगे जिससे बहुत लोगों के लिए रोजगार पैदा होगा. बेंच इंकैब के अधिग्रहण का आदेश पारित करे और मजदूरों के अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव के लिए भी निर्देश जारी करें ताकि लगभग तीन हजार मजदूरों जो इंकैब कंपनी की कॉलोनी पर कब्जा कर रह रहे हैं उन्हें वहाँ से बेदखल किया जा सके. बेंच ने यह पूछा कि मजदूरों का दावा कितना है इस पर मजदूरों के अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि उनका दावा 254 करोड़ का है जिसमें आरपी ने मनमाने ढंग से 187 करोड़ स्वीकृत किया है और इस रिजोल्यूशन प्लान में मजदूरों के लिए मात्र 15 करोड़ की व्यवस्था है. भगवती सिंह ने बताया कि आईआरपी पंकज टिबरेवाल ने टाटा के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा कर इंकैब की अपनी ही 177 एकड़ जमीन को तथाकथित लीज मानकर टाटा को एक आवेदन देकर तथाकथित लीज का नवीनीकरण करने को कहा. टाटा द्वारा तथाकथित रूप से मना करने पर पंकज टिबरेवाल ने एनसीएलटी में एक फर्जी आवेदन लगा कर प्रार्थना की कि टाटा को एनसीएलटी निर्देश दे कि वह तथाकथित लीज का नवीनीकरण करे. पंकज टिबरेवाल के इस फर्जीवाड़े के चलते टाटा को एनसीएलटी में यह दावा करने का आधार बन गया कि उसने इंकैब को 177 एकड़ जमीन लीज पर दी है. इंकैब के 177 एकड़ जमीन के मामले में अखिलेश श्रीवास्तव ने अपना पक्ष रखते हुए न्याय निर्णायक अधिकारी, एनसीएलटी, कोलकाता को बताया कि एनसीएलटी ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर इंकैब कीक जमीन को अपने 7.2.2020 के आदेश द्वारा टाटा स्टील का लीज घोषित कर दिया था. वह आदेश माननीय एनसीएलएटी ने अपने 4.6.2021 के आदेश से रद्द कर दिया जिस पर सुप्रीम कोर्ट मुहर लगा चुकी है. इस मसले पर एक रिट झारखंड हाईकोर्ट भी दाखिल किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

भगवती सिंह ने यह आरोप लगाया कि पंकज टिबरेवाल टाटा, रमेश घमंडीराम गोवानी और वेंदांता जैसी महाभ्रष्ट और बेईमान कंपनी के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा कर रहा है और कोशिश कर रहा है कि मजदूरों का पक्ष न सुना जाये. ज्ञातव्य है कि एनसीएलएटी ने झारखंड उच्च न्यायालय में दायर वाद संख्या सीएमपी 187/2020 को ध्यान में रखकर इंकैब की जमीन के मामले में कोई व्यवस्था नहीं दी है. समयाभाव के कारण आरपी के रिजोल्यूशन प्लान वाले आवेदन पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. बेंच ने यह दुहराया की कि वह सबसे पहले रिजोल्यूशन प्लान को सुनेगी और कोई भी आदेश पारित करने से पहले पिटीशन और बाकी तमाम आवेदनों को एनसीएलएटी और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के आलोक में सुनेगी. सभी अन्य आवेदनों जिसमें भगवती सिंह के कई आवेदन भी शामिल है की अगली सुनवाई के लिए 21.10.22 की तारीख मुकर्रर की. कर्मचारियों की तरफ से अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव और आकाश शर्मा ने हिस्सा लिया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Tata workers union committee meeting Hungama : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में जोरदार हंगामा, हाथापायी की नौबत, अध्यक्ष भी कुर्सी छोड़कर उठे, महामंत्री भी भिड़े, देखिये – video
कारपोरेट व यूनियन

Tata workers union committee meeting Hungama : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में जोरदार हंगामा, हाथापायी की नौबत, अध्यक्ष भी कुर्सी छोड़कर उठे, महामंत्री भी भिड़े, देखिये – video

August 31, 2026
Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक
कारपोरेट व यूनियन

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

August 30, 2026
Tata steel wage revision bunching issue : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन में बंचिंग को लेकर चल रही चर्चा, फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल के कमेटी मेंबर शैलेंद्र ने उठाये सवाल, सौंपी रिपोर्ट, कहा – बंचिंग डिजाइन का परिणाम, डी-बंचिंग क्यों बने नुकसान का कारण?

August 29, 2026
Next Post

tata-motors-bonus-टाटा मोटर्स में बोनस वार्ता, टाटा स्टील की तर्ज पर मिले टाटा मोटर्स में बोनस, यूनियन ने स्थायीकरण का बनाया दबाव

jamshedpur-child-missing-जमशेदपुर के जोजोबेड़ा नुवोको सीमेंट कंपनी के रेस्ट रुम से गायब हो गया चतरा का 12 साल का बच्चा, कंपनी की सुरक्षा पर सवाल, थाना में केस दर्ज

jamshedpur-child-missing-जमशेदपुर के जोजोबेड़ा नुवोको सीमेंट कंपनी के रेस्ट रुम से गायब हो गया चतरा का 12 साल का बच्चा, कंपनी की सुरक्षा पर सवाल, थाना में केस दर्ज

Jamshedpur-West-Singhbhum-Crime : 1. मासूम हुआ साइबर ठगी का शिकार, खाते से उड़ाए सात हजार रुपये, 2. घर के सामने से महज डेढ़ घंटे के अंदर स्कूटी हुई चोरी

Jamshedpur-West-Singhbhum-Crime : 1. मासूम हुआ साइबर ठगी का शिकार, खाते से उड़ाए सात हजार रुपये, 2. घर के सामने से महज डेढ़ घंटे के अंदर स्कूटी हुई चोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur flood alert : खरकई नदी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर, जलस्तर घटने से राहत के संकेत

Horoscope Know Your Day Monday 31st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 31 अगस्त 2026

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur flood alert : खरकई नदी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर, जलस्तर घटने से राहत के संकेत

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

jamshedpur thunderstroke- बोड़ाम में वज्रपात की चपेट मे आने से दो युवक झुलसे, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur mla meets youth on  hunger strike : विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी में भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से की मुलाकात, डीसी व ट्रैफिक डीएसपी से बात कर रोड पर लगवाए बैरिकेड्स, जन सुरक्षा के लिए रोड डिवाइडर बनवाने का किया आग्रह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News