• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, November 10, 2026
19 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

adityapur-murder-followup-आदित्यपुर में कन्हैया सिंह की हत्या में बेटी अर्पणा की यह थी भूमिका, अर्पणा की एक गलती ने ही खोल दिये हत्या के राज, जेल जाते समय बेटी अर्पणा के कैसे थे हालात, जानें, कलीम हत्याकांड से भी जुड़ा है कन्हैया हत्याकांड, जानें कैसे, कन्हैया की 21 जून को ही हो जाती हत्या, पर कैसे बच गया, जानें, पूरी हत्या की कहानी, कैसे रची गयी साजिश, कैसे हुआ इस हत्याकांड का खुलासा, पढ़िये और देखिये-photo

July 8, 2022
in क्राइम
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
आदित्यपुर में हत्याकांड में गिरफ्तार कन्हैया सिंह की बेटी अर्पणा सिंह और उसका प्रेमी राजबीर सिंह.

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओमनगर निवासी पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या के मामले की कहानी परत-दर-परत खुलती गयी है. इस मामले में मुख्य कहानी जो सामने आयी है, उसके अनुसार प्रेम संबंध में बाधक बनने के कारण प्रेमी राजबीर सिंह ने अपराधियों के साथ मिलकर साजिशकर प्रेमिका के पिता कन्हैया सिंह की हत्या करा दी. इस कांड में सीधे तौर पर कन्हैया सिंह की बेटी तो शामिल नहीं थी, लेकिन उसको यह जानकारी थी कि हत्या का कारण प्रेम की कहानी है. तीन साल से हत्या की बात राजबीर करता था. एक बार और हत्या करने की कोशिश की गयी थी, लेकिन उसमें राजबीर सिंह और निखिल गुप्ता फेल कर गया था, जिसके बाद 29 जून को उनके घर के सामने ही इस कांड को अंजाम दिया गया और मौत के घाट उतार दिया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

जेल जाने के पहले अर्पणा.

पुलिस ने अर्पणा, राजबीर और निखिल गुप्ता को जेल भेजा, आंखे डबडबायी थी अर्पणा के पर खुद आराम से जेल गयी
पुलिस ने कन्हैया सिंह की हत्या में गिरफ्तार उनकी बेटी अर्पणा सिंह, उसके प्रेमी राजबीर सिंह और मुख्य शूटर निखिल गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसको प्रेस कांफ्रेंस के बाद ही जेल भेजा गया. पुलिसवालों ने जैसे ही हथकड़ी बेटी अर्पणा को लगायी तो उसकी आंखे हल्की डबडबायी, लेकिन वह आराम से पैदल ही गाड़ी पर चढ़ी. पुलिस वालों के साथ ही वह आराम से जेल गयी. अर्पणा कठोर दिल की लड़की के रुप में अपने को पुलिस के सामने पेश की. पिता के परि के रुप में जाने जाने वाली अर्पणा अपने ही पिता की हत्या के मामले में जेल चली गयी. पिता का अभी श्राद्धकर्म भी पूरा नहीं हुआ और इस तरह की घटना सामने आ गयी. इसके बाद राजबीर और शूटर निखिल गुप्ता भी जेल गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

हत्या का आरोपी राजबीर.

21 जून को ही हो जाती कन्हैया सिंह की हत्या, बिहार में बेटी के लाइव लोकेशन शेयर करने से पहुंचा था राजबीर और हत्यारे
20 जून को प्रेमी राजबीर सिंह मुख्य शूटर निखिल गुप्ता के साथ मिलकर हत्या की योजना बनायी थी. बताया जाता है कि कदमा निवासी एक युवक आशीष से उन लोगों ने एक पिस्तौल ली थी, लेकिन चेकिंग में ही गोली और पिस्तौल खराब निकला था. इसके बाद आशीष ने अपने जीजा के पटना स्थित आवास में रखवाकर पिस्तौल और कारतूस दिलाये थे. पटना में पिस्तौल और कारतूस लेने के बाद प्रेमी राजबीर सिंह के एमजी हेक्टर गाड़ी संख्या जेएच05सीवाई-3902 पर सवार होकर वहां से सोनपुर गये. सोनपुर में कन्हैया सिंह अपनी बेटी और परिवार के साथ गये हुए थे. वहां कोई पारिवारिक कार्यक्रम था. इस दौरान पता राजबीर नहीं जानता था. राजबीर सिंह ने बेटी अर्पणा से लाइव लोकेशन लिया. इसी लाइव लोकेशन के जरिये वह सोनपुर पहुंचा, लेकिन वहां काफी भीड़ थी. इस बीड़ को देखकर वे लोग वहां से लौट गये.
कलीम की हत्या का वीडियो भी राजबीर ने ही बनाया था, कलीम हत्याकांड का भी गवाह था
राजबीर सिंह और निखिल गुप्ता अपने अन्य साथियों के साथ सोनपुर में हत्या की योजना बनाने में फेल होने के बाद वापस लौट आये. सरायकेला वे लोग सीधे कोर्ट पहुंचे. वहां पहले से ही संजय सरकार और कादिर था, जो कलीम हत्याकांड में आरोपी है. बताया जाता है कि निखिल गुप्ता और राजबीर सिंह ने कलीम हत्याकांड के पहले हत्या के आरोपी संजय सरकार और कादिर से मुलाकात की थी. वहां से मुलाकात करने के बाद कलीम को मार दिया गया था. कलीम की हत्या करने के बाद राजबीर सिंह ने मौका-ए-वारदात पर खड़े होकर वीडियो बनाया था. वीडियो बनाकर वह जब गया था तो बाद में उसको डिलीट कराया गया था. इसके बाद से राजबीर सिंह और निखिल गुप्ता यह तैयारी में थे कि किसी भी तरह अब कन्हैया सिंह को मार देना है. (नीचे देखे पूरी खबर)

अर्पणा का प्रेमी राजबीर.

कन्हैया प्यार में रोड़ा बने थे तो राजबीर हत्या करने के लिए आगे आया तो निखिल गुप्ता के साथ कन्हैया की यह थी अनबन
कन्हैया सिंह की हत्या के बाद किये गये अनुसंधान में यह बातें सामने आयी है कि प्रेमी राजबीर सिंह हर हाल में कन्हैया सिंह को मार देना चाहता था क्योंकि वह उसकी प्रेमिका अर्पणा से मिलने नहीं दे रहे थे. प्यार में रोड़े अटका रहे थे. यहीं नहीं निखिल गुप्ता को भी इस बात का खुन्नस था कि निखिल एक दो बार उसके घर की ओर से आना जाना किया था तो कन्हैया सिंह ने उसको रोककर फटकार लगायी थी. इसका खुन्नस उनको था. (नीचे देखे पूरी खबर)

प्रेमी अर्पणा का फाइल फोटो.

घटना के दिन ऐसे दिया गया घटना को अंजाम, फिर कैसे हुई फरारी जानिये
29 जून को हत्या के दिन कन्हैया सिंह अपनी हत्या से बेखबर थे. वे आराम से अपने जीजा पूर्व विधायक मलखान सिंह के साथ भुइयांडीह जमशेदपुर गये. जमशेदपुर से वे आदित्यपुर लौटे और मलखान सिंह को ड्राप करने के बाद सीधे अपने घर की ओर रुख किया. इस बीच आदित्यपुर सरीता टॉकीज के पास बेटी ने फोन किया कि वह कहां है. बेटी को पिता ने बताया कि वह सरिता टॉकीज पार कर रहा है. इसके बाद बेटी ने यह लोकेशन राजबीर को बताया. राजबीर ने हत्यारों को इसकी जानकारी दी. फ्लैट के छत पर पहले से निखिल गुपता और अन्य हत्यारे बैठे थे. वे लोग जैसे ही स्कार्पियो को फ्लैट में आते देखा, वे लोग भी घर के पास नीचे आ गये. नीचे आते ही कन्हैया ने उन लोगों को देखा तो उनको कहा कहां से आया रे तुम लोग, इसके बाद एक ही गोली निखिल गुप्ता के पास थी. निखिल ने सीधे उनके सिर में गोली मार दी, जिससे वे लहुलुहान हो गये. वे लोग वहां से भाग गये. इसके बाद बॉडीगार्ड मृत्युंजय सिंह फ्लैट की ओर दौड़ने लगा तो उसको भी पिस्तौल दिखाकर तीनों अपराधी भाग निकले. निखिल गुप्ता के पास एक ही गोली थी, लेकिन दो उसके साथियों के पास चापड़ भी था कि अगर गोली से बच गया तो कन्हैया सिंह को चापड़ से मार देंगे, लेकिन सही जगह में गोली लगी थी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद निखिल भागकर मानगो राजबीर के पास चला गया. इस बीच आदित्यपुर सिरिस जंगल में पिस्तौल को फेंक दिया और भाग निकला. मानगो में उसने अपने कपड़े बदले, जो राजबीर ने उपलब्ध कराये. इसके बाद राजबीर ने जिस फ्लैट में रहता था, उसी फ्लैट के बाहर खोले गये एक चप्पल को दे दिया. इसके बाद उसको प्रेमिका का अंगूठी दिया, जो हीरे का था और 1500 रुपये बी दिये. इसके बाद वह बक्सर चला गया. पुलिस ने उस हीरे के अंगूठी को भी बरामद कर लिया है जबकि पिस्तौल को भी झाड़ियों से बरामद कर लिया है, जो हत्या के बाद जंगल में फेंका गया था. (नीचे देखे पूरी खबर)

आदित्यपुर में कन्हैया सिंह के हत्यारे और शूटर निखिल गुप्ता की तस्वीर.

बेटी को यह जानकारी नहीं थी कि हत्या करने के लिए पिता के बारे में प्रेमी पूछ रहा है, सीसीटीवी में चेहरा देखकर बेटी को मालूम चला, लेकिन पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी
बेटी अर्पणा सिंह पर अपने ही पिता पर हत्या का आरोप लगा है. हत्या करने की मंशा बेटी अर्पणा को नहीं थी. उसने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि सोनपुर जब आने के लिए लाइव लोकेशन प्रेमी राजबीर ने मांगा तो यह सोचा कि उससे मिलने के लिए वह आना चाहता है तो भेज दिया था. जब पिता का लोकेशन हत्या के दिन मांगा तो भी यह सोचकर बता दिया था कि वह अभी मिलने ना आ जाये नहीं तो फंस जायेंगे. लेकिन उसको मालूम नहीं था कि हत्या ही हो जायेगा. हत्या होने के बाद राजबीर सिंह से बेटी अर्पणा की बातें होती रही. 5 जून को सीसीटीवी फुटेज जब दिखाया गया तो उस फुटेज में निखिल गुप्ता की तस्वीर को देखकर बेटी रिएक्ट कर गयी. बेटी ने प्रेमी राजबीर से पूछा कि मेरे पिता की हत्या क्या तुमने कराया है. राजबीर ने बोला नहीं, फिर बोला हमारे पास सीसीटीवी फुटेज आ गया है. इसके बाद उसने बताया कि निखिल ने मारा है, तुम्हारे कहने पर मारा है, लेकिन राजबीर इनकार करता रहा. इस बीच पुलिस ने मामले का अनुसंधान कर दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

कन्हैया सिंह

तीन साल से हत्या करने की बात कह रहा था राजबीर, बेटी को भेजी थी हत्या की साजिश का ऑडियो क्लिप, बेटी की मोबाइल से हो गयी बरामद
कन्हैया सिंह की हत्या के मामले में अनुसंधान में यह बातें सामने आयी है कि राजबीर सिंह और अर्पणा सिंह के मोहब्बत की कहानी पिता कन्हैया सिंह को तीन साल पहले ही सामने आ गयी थी. हत्या की कहानी सामने आने के बाद यह पता चला है कि तीन साल पहले से राजबीर अर्पणा को बोला करता था कि वह पिता को मार देगा. जब निखिल गुप्ता के साथ राजबीर ने प्लानिंग की तो उसका ऑडियो क्लिप भी अर्पणा को राजबीर ने भेजा था. अर्पणा ने उस वक्त मोबाइल से ऑडियो क्लिप को डिलीट कर दिया था, लेकिन जब पुलिस ने उसके मोबाइल की तफ्तीश की तो ऑडियो क्लिप भी मिल गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

कन्हैया सिंह के साथ घटना के वक्त मौजूद मृत्युंजय.

स्कूल से शुरू हुई प्यार की कहानी, प्रेम में रोड़ा अटकाने और परिवार को जलील करने पर कर दी हत्या
प्यार की कहानी डीएवी एनआइटी स्कूल आदित्यपुर से शुरू होती है जहां अपर्णा और राजवीर पढ़ते थे. कक्षा आठ से पनपा प्यार स्कूल के बाद भी जारी रहा. राजवीर का पैतृक घर कन्हैया सिंह के हरिओमनगर स्थित घर के पास ही माझीटोला में था. इस प्रेम प्रसंग से नाराज़ कन्हैया सिंह ने कई बार राजवीर और उसके परिवार को धमकाया, पीटा और बेटी से दूर रहने की चेतावनी दी. यहां तक कि माझीटोला में आकर राजवीर के परिवार को जलील किया और राजवीर को पीटकर अपनी लाईसेंसी पिस्टल भी तान दी थी. इंटर पास होने के बाद बेटी का दाखिला बैंगलोर कराया और उसकी शादी कहीं और करा देने की बात कही. राजवीर और अपर्णा के मिलने पर रोक लगा दी गई. अपर्णा को घर पर ही रहने को मजबूर किया गया. लेकिन फोन पर वह राजवीर से संपर्क में रहती थी. उधर राजवीर के परिवार को कन्हैया सिंह ने इतना डराया कि वे लोग माझीटोला छोड़कर मानगो रहने लगे. इन घटनाक्रमों से नाराज़ राजवीर पिछले तीन सालों से कन्हैया सिंह को मारने की बात करता था. उसने आपराधिक चरित्र के अपने पड़ोसी निखिल गुप्ता से ये बातें साझा की. निखिल गुप्ता ने कहा कि वह भी कन्हैया सिंह को पसंद नहीं करता है क्योंकि हरिओमनगर रोड नं पांच की ओर जाने पर वह डांटा करते हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)

बेटी अर्पणा.

पुलिस के पास टेक्निकल कई सबूत मौजूद
सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शुरू से ही परिवार ने प्रेम प्रसंग और उससे जुड़े विवाद को छुपाया. लेकिन निखिल के बयान और टेक्नीकल एवीडेंस के आधार पर धीरे-धीरे बेटी की संलिप्तता उजागर होने लगी. सीडीआर, काल डिटेल, वाट्सअप चैट और अन्य तकनीकी सबूत पुलिस को हाथ लगे जिससे परत दर परत मामला खुलता गया. एसपी ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस पर अत्यधिक दबाव बनाया गया, राजनीतिकरण की गई. यह पुलिस के साख का सवाल था. सरायकेला पुलिस के पास संसाधनों का अभाव है फिर भी प्रोफेशनल तरीके से अनुसंधान कर खुलासा किया गया.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital child theft : एमजीएम अस्पताल बच्चा चोरी की आशंका से मचा हड़कंप, अफरा तफरी मची
क्राइम

Jamshedpur mgm hospital child theft : एमजीएम अस्पताल बच्चा चोरी की आशंका से मचा हड़कंप, अफरा तफरी मची

October 12, 2026
Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Next Post
horoscope-know-your-day-saturday-9th-july-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 9 जुलाई 2022

horoscope-know-your-day-saturday-9th-july-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 9 जुलाई 2022

Jamshedpur-Jadugora : जादूगोड़ा में अपराधी बेलगाम, पुलिस की भूमिका पर सवाल, मॉर्निंग वाक पर निकली महिला से छेड़खानी, विधायक के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी, आरोपी घूम रहे हैं आजाद, पीड़िता ने कहा न्याय के लिए अंत तक लडूंगी

Jamshedpur : जुगसलाई में बागबेड़ा की युवती छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur : जुगसलाई में बागबेड़ा की युवती छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 12 नवंबर को, अध्यक्ष और महामंत्री समर्थक हो सकते हैं आमने सामने

tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 12 नवंबर को, अध्यक्ष और महामंत्री समर्थक हो सकते हैं आमने सामने

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग गुरुवार 12 नवंबर को आहूत की गयी...

tata steel zero harm operation : टाटा स्टील में 15 वर्षों में एलटीआइएफआर में 19 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाया मैनेजमेंट का टेंशन, पिछले साल 6 मौतें हुईं, इस साल 6 माह में हो चुकी हैं 6 मौतें

tata steel zero harm operation : टाटा स्टील में 15 वर्षों में एलटीआइएफआर में 19 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाया मैनेजमेंट का टेंशन, पिछले साल 6 मौतें हुईं, इस साल 6 माह में हो चुकी हैं 6 मौतें

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के बोर्ड मीटिंग के दौरान निवेशकों के लिए एक प्रेजेंटेशन जारी किया गया है. इसमें कंपनी...

tata steel new venture : टाटा स्टील ने बढ़ाई सब्सिडियरी कंपनी सीपीडीपीएल में हिस्सेदारी, 51 फीसदी बढ़कर हुई 57.5 फीसदी

tata steel new venture : टाटा स्टील ने बढ़ाई सब्सिडियरी कंपनी सीपीडीपीएल में हिस्सेदारी, 51 फीसदी बढ़कर हुई 57.5 फीसदी

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी ''क्रिएटिव पोर्ट डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड'' (सीपीडीपीएल) में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बढ़ा...

tata steel to control expenses : टाटा स्टील अपनी लागत घटायेगी, 7140 करोड़ करेगी बचत

tata steel to control expenses : टाटा स्टील अपनी लागत घटायेगी, 7140 करोड़ करेगी बचत

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : वैश्विक बाजार में बढ़ती चुनौतियों के बीच टाटा स्टील ने अपनी लागत घटाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने...

adityapur murder : आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास चली गोलियां, एक युवक की मौत, सनसनी, देखिये – video

adityapur murder : आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास चली गोलियां, एक युवक की मौत, सनसनी, देखिये – video

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबोहनी जुलुमटांड़ पूजा पंडाल के समीप सोमवार देर शाम गोली...

Jamshedpur annkut mahotsav : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्नकूट का महाप्रसाद

Jamshedpur annkut mahotsav : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्नकूट का महाप्रसाद

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपनी स्थापना की शताब्दी मना चुके जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस...

jharkhand opposition leader : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार को लौटाई बुलेटप्रूफ गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा भी उठा चुके हैं सुरक्षा की अनदेखी का मुद्दा

jharkhand opposition leader : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार को लौटाई बुलेटप्रूफ गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा भी उठा चुके हैं सुरक्षा की अनदेखी का मुद्दा

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

रांची : झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से ढिलाई बरतने का मुद्दा गर्माता जा...

Jamshedpur rural galudih deepawali : दीपावली को लेकर विद्युत सज्जा से जगमगाया गालूडीह बाजार, रंग-बिरंगी रौशनी से नहाया पूरा इलाका

Jamshedpur rural galudih deepawali : दीपावली को लेकर विद्युत सज्जा से जगमगाया गालूडीह बाजार, रंग-बिरंगी रौशनी से नहाया पूरा इलाका

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

गालूडीह : दीपावली को लेकर गालूडीह बाजार में उत्सवी रौनक छाई हुई है. पर्व के मद्देनजर दुकानों, प्रतिष्ठानों और प्रमुख...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 12 नवंबर को, अध्यक्ष और महामंत्री समर्थक हो सकते हैं आमने सामने

tata steel zero harm operation : टाटा स्टील में 15 वर्षों में एलटीआइएफआर में 19 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाया मैनेजमेंट का टेंशन, पिछले साल 6 मौतें हुईं, इस साल 6 माह में हो चुकी हैं 6 मौतें

tata steel new venture : टाटा स्टील ने बढ़ाई सब्सिडियरी कंपनी सीपीडीपीएल में हिस्सेदारी, 51 फीसदी बढ़कर हुई 57.5 फीसदी

tata steel to control expenses : टाटा स्टील अपनी लागत घटायेगी, 7140 करोड़ करेगी बचत

adityapur murder : आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास चली गोलियां, एक युवक की मौत, सनसनी, देखिये – video

Jamshedpur annkut mahotsav : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्नकूट का महाप्रसाद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News