जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में ग्रामीण बैंक के सामने बागबेड़ा बस्ती की एक युवती से सरेआम छेड़खानी की गई. घटना शुक्रवार दोपहर ढाई बजे की है. युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने छेड़खानी करने वाले युवक को धर दबोचा और उसकी पिटाई कर दी. घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. घटना के वक्त युवती अपने घर लौट रही थी. इस मामले में भुक्तभोगी युवती के बयान पर जुगसलाई थाना में आरोपी युवक जुगसलाई नया बाजार के रहने वाले अरविंद शर्मा के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है. एसआई शिला मिंज को मामले का अनुसन्धान कर्ता बनाया गया है.






