• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 20, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

adityapur-nursing-home-case-आदित्यपुर 111 नर्सिंग होम मामले को लेकर राजनीति तेज, सरयू राय के खिलाफ ”कांग्रेस” ने बोला हमला, सरयू को हड़काया, कहा-सरयू राय कानून के जानकार, गलत कार्य का प्रश्रय देने वाले के खिलाफ भी दंड विधान की धाराओं के खिलाफ हो सकता है मामला दर्ज, ”भाजपा” भी नर्सिंग होम संचालक के पक्ष में उतरी, भाजपा नेता ने ट्विट कर हेमंत से पूछा-डॉक्टर को जेल भेज दिया, स्वास्थ्य मंत्री के पीए कब जायेंगे जेल, सरयू राय की पार्टी ने भी सरकार पर बोला हमला, देखें किस पार्टी ने क्या कहा

May 6, 2026
in राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
कांग्रेस के प्रवक्ता संवाददाता सम्मेलन करते हुए.

जमशेदपुर :सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित 111 सेव लाइफ नर्सिंग होम का मुद्दा गरमा गया है और यह राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है. डॉ ओपी आनंद को जेल भेजने के बाद जहां पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय डॉ ओपी आनंद और उनके परिवार से मिलने गये और सरकार की कार्रवाई का आलोचना किया तो कांग्रेस ने सरयू राय पर ही हमला बोला. रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने निर्दलीय विधायक सरयू राय द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले के विवादित चिकित्सक और आदित्यपुर स्थित 111 सेव लाइफ नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद के पक्ष में दिये गये बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि कानून के जानकार सरयू राय को यह भी मालूम होना चाहिए कि गलत कार्यों को प्रश्रय देने वालों के खिलाफ भी भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि जो निजी नर्सिंग होम संचालक प्रशासनिक कार्यां में बाधा पहुंचाता हो और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करने की बजाय, उनका बचाव करने के लिए आगे आने वाले लोगों की मंशा पर कई तरह का संदेह उत्पन्न होना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि डॉ ओपी आनंद के खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायतें मिल रही थी और यहां तक की मरीजों के परिजनों ने भी उनके खिलाफ दोहन करने समेत कई तरह की शिकायत करते हुए प्रशासन को आवश्यक साक्ष्य भी उपलब्ध कराने का काम किया है. प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि विधायक सरयू राय का इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले को निपटाने की सलाह देना ये कौन सा व्यवसायिक दृष्टिकोण है जो कहीं से भी उचित नहीं है. इस मामले में पुलिस-प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है, सभी कार्रवाई विधिसम्मत तरीके से और साक्ष्यों के आधार पर किये जा रहे है और ऐसे लोगों पर गठबंधन सरकार में हर हाल में कार्रवाई होकर रहेगी. प्रदेश प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि विधायक सरयू राय जिस आरएसएस के पाठशाला से पढ़ कर आये और मनमाने तरीके से सर्टिफिकेट बांटने का काम करते है, वह इस सरकार में नहीं चलने वाला है. डॉ ओपी आनंद के पक्ष में सरयू राय के प्रेम उमड़ने का क्या कारण हो सकता है, इसका चोला भी जल्द ही जनता के सामने बेनकाब हो जाएगा.

जमशेदपुर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव.

डॉ ओपी आनंद पर की गई कार्रवाई पूर्वाग्रह से ग्रषित, सुविधा से लैश अस्पताल का बंद होना दुर्भाग्यपूर्ण : गुँजन यादव
सरायकेला-खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर के 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डा ओपी आनंद की गिरफ्तारी पर भाजपा जमशेदपुर ने सवाल उठाए हैं. सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने डॉ ओपी आनंद की गिरफ्तारी को द्वेष की राजनीति का शिकार बताया. उन्होंने बयान जारी कर कहा कि डॉ ओपी आनंद द्वारा किये गए शब्दों के इस्तेमाल को कतई सही नहीं ठहराया जा सकता है परंतु डॉ ओपी आनंद ने जांच टीम द्वारा दस्तावेज के नाम पर परेशान करने के पश्चात आवेश में आकर अपशब्दों के इस्तेमाल के लिए स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य विभाग से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी. परंतु स्वास्थ्य मंत्री समेत पूरी सिस्टम ने कोरोनाकाल में कोविड मरीजों के इलाज में जुटे अस्पताल पर जिस दबाव में आकर कार्रवाई की है वो अति निंदनीय है. कोरोनाकाल में चिकित्सकीय सुविधाओं से लैश ऐसे अस्पताल का बंद हो जाना अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को बड़ा दिल दिखाना चाहिए था और इस विवाद का निपटारा करना चाहिए था. परंतु उन्होंने इसे अपनी साख की लड़ाई मानकर अस्पताल के संचालक के ऊपर जिस तरह से कार्रवाई की है वह लोकतंत्र के ऊपर कुठाराघात है. ऐसे कई अस्पताल हैं जिनमें सुधार की आवश्यकता थी, स्वास्थ्य विभाग को उन अस्पतालों पर ध्यान देना चाहिए था. परंतु इस कोरोनाकाल में एक डॉक्टर व अस्पताल के प्रति किये गए व्यवहार ने साबित कर दिया कि इस सरकार की प्राथमिकता क्या है. जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं पूरा स्वास्थ्य विभाग यही तत्परता अगर बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जुटाता तो निश्चित ही आज कई लोगों की समय पर जान बच जाती.

भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी.

भाजपा नेता ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री को घेरा
भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री को घेरा है. श्री बंटी ने कहा है कि स्वास्थ सेवा से खिलवाड़ कब तलक निजी अस्पतालों पर गिद्धदृष्टि रखने वाले को जनता माफ नहीं करेगी जनता महामारी से मर रही है, इधर अस्पतालों पर कार्रवाई हो रही है अगर सरकारी काम में बाधा डालने पर डॉ जेल जाते है तो मंत्री जी के दुलारे कब जेल जाएंगे. उन्होंने कहा है कि बन्ना गुप्ता के पीए के खिलाफ भी कदमा थाना में सरकारी कार्य में बाधा का केस दर्ज है, फिर क्यों नहीं उसकी गिरफ्तारी हो रही है.

सतीश शर्मा.

डॉ ओपी आनंद मामले की जांच केन्द्रीय एजेंसी करे : सतीश शर्मा
नरेंद्र मोदी फैंस क्लब के सतीश शर्मा ने भी इस कार्रवाई का विरोध किया है. श्री शर्मा ने कहा है कि जिस प्रकार से राज्य सरकार 111 सेव लाइफ अस्पताल के ऊपर लगातार कार्यवाई कर रही है ये आशंका पैदा करता है कि ये कार्यवाई बदले की भावना से पूर्व ग्रसित है क्योंकि इस प्रकार के आरोप मृत परिवार के परिजनों द्वारा लगभग प्रायः दिन किसी न किसी अस्पतालों पर लगाई जाती है लेकिन किसी अस्पताल के प्रबंधक को गिरफ्तार नही किया जाता है. समाज मे एक डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है और ऐसे में डॉ ओपी आनंद के साथ एक अपराधी जैसा व्यवहार अशोभनीय है. दूसरी ओर डॉ ओपी आनंद ने मंत्री के खिलाफ प्रशासन को जो 1.5 करोड़ रिश्वत मांगने का, जो लिखित शिकायत की थी, उस पर ही प्रशासन को संज्ञान में लेकर जांच करनी चाहिए. कोरोना महामारी में पिछले करीब डेढ़ वर्षों से बिना रुके हरेक स्वास्थकर्मी एवं डॉक्टर अपनी सेवायें दे रहे है ऐसे में मानसिक तनाव होना लाजिमी है ऐसे में अपने अपशब्दों पर क्षमा मांगने के बाद भी इस प्रकार की कार्यवायी समझ से परे है. सरकार का इस प्रकार का रवैया यह आशंका पैदा करता है कि कहीं महाराष्ट्र की तर्ज पर झारखंड में भी सरकार द्वारा अवैध वसूली का खेल शुरू हो और जिसका शिकार डॉ ओपी आनंद को भी बनाने का असफल प्रयास किया गया हो. चूंकि यह मामला एक राज्य के मंत्री से संबंधित है इसलिए पूरी घटनाक्रम की जाँच किसी केंद्रीय एजेंसी से की जाए.

भाजमो नेता सुबोध श्रीवास्तव.

सरयू राय की पार्टी ने कार्रवाई का किया विरोध
सरयू राय की पार्टी भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बयान जारी कर आदित्यपुर 111 सेव लाईफ नरसींग होम के संचालक डा ओपी आनंद की गिरफ्तारी की निंदा की है. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है की कुछ दिन पूर्व डा ओपी आनंद नें अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री के मौखिक आदेश पर जांच के लिए आई स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के विरुद्ध अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर अशोभनिय टिप्पणी की थी किंतु मामला बढ़ने और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने के बाद उनकी चौतरफा आलोचना हुई थी. इसके बाद डा आनंद ने अपने बयान को वापस ले लिया था और माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार कर ली थी. ऐसे में सरकार को भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें माफ कर देना चाहिए था और जनहित को ध्यान में रखते हुए डाकटर ओपी आनंद के विरुद्ध कार्रवाई पर रोक लगानी चाहिए थी. लेकिन इसके विपरीत उन पर आपराधिक मुकदमा चलाया गया और उनकी गिरफ्तारी हो गई. कोरोना काल में एकतरफ जहां डाक्टर और अस्पताल के अभाव में राज्य के लोगों को जूझना पड़ रहा है. हजारों की संख्या में राज्य में लोगों की मृत्यु हुई हैं. उस समय आदित्यपुर 111 सेवा लाइफ नर्सिंग होम का बंद होना और डाक्टर ओपी आनंद की गिरफ्तारी होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
jamshedpur-kadma-crime-कदमा में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, case-2-कदमा में डिलीवरी ब्याय के बैग की चोरी

jamshedpur-kadma-crime-कदमा में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, case-2-कदमा में डिलीवरी ब्याय के बैग की चोरी

adityapur-police-success-आदित्यपुर में दुकान में घुसकर लोहा चोरी कलरते पकड़ाया युवक, पुलिस ने भेजा जेल

adityapur-police-success-आदित्यपुर में दुकान में घुसकर लोहा चोरी कलरते पकड़ाया युवक, पुलिस ने भेजा जेल

jamshedpur-rural-accident-घाटशिला में निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प की दीवार गिरी, मजदूर की मौत

jamshedpur-rural-accident-घाटशिला में निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प की दीवार गिरी, मजदूर की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur congress : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

jamshedpur congress : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के तत्वावधान में देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा...

jamshedpur congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में हजारों की संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

jamshedpur congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में हजारों की संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर...

jamshedpur rural-चाकुलिया में जोहार फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

jamshedpur rural-चाकुलिया में जोहार फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बरडीकानपुर- कालापाथर पंचायत के मधुपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में जोहार भारत फाउंडेशन के बैनर तले...

xavier public school dorkasai-वीर जवानों के सम्मान में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई का कार्यक्रम आयोजित, सीआरपीएफ के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

xavier public school dorkasai-वीर जवानों के सम्मान में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई का कार्यक्रम आयोजित, सीआरपीएफ के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर:देश की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले वीर जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए जेवियर...

jamshedpur akvan storm school closed : अकवन चक्रवात को लेकर स्कूलों के इन कक्षाओं को बंद करने का आदेश, जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया सरकुलर

jamshedpur akvan storm school closed : अकवन चक्रवात को लेकर स्कूलों के इन कक्षाओं को बंद करने का आदेश, जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया सरकुलर

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर में चक्रवात तूफान अकवन और भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने जमशेदपुर के सारे...

mango nagar nigam new facility : मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

mango nagar nigam new facility : मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबे समय से पानी की...

tata steel samvaad : संवाद 2026 का समापन, जनजातीय ज्ञान, कहानियों और विचारों का जश्न, दिखी जनजातीय संस्कृति

tata steel samvaad : संवाद 2026 का समापन, जनजातीय ज्ञान, कहानियों और विचारों का जश्न, दिखी जनजातीय संस्कृति

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन संवाद 2026 का समापन गुरुवार देर शाम जमशेदपुर के बिष्टुपुर के...

Jamshedpur rural bahragora grih pravesh : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में पांच अबुआ आवास लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश, मुखिया राम मुर्मू ने फीता काट कर लाभुकों का गृह प्रवेश कराया

Jamshedpur rural bahragora grih pravesh : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में पांच अबुआ आवास लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश, मुखिया राम मुर्मू ने फीता काट कर लाभुकों का गृह प्रवेश कराया

by Team Sharp Bharat D
November 19, 2026

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया में गुरुवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur congress : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

jamshedpur congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में हजारों की संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

jamshedpur rural-चाकुलिया में जोहार फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

xavier public school dorkasai-वीर जवानों के सम्मान में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई का कार्यक्रम आयोजित, सीआरपीएफ के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

jamshedpur akvan storm school closed : अकवन चक्रवात को लेकर स्कूलों के इन कक्षाओं को बंद करने का आदेश, जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया सरकुलर

mango nagar nigam new facility : मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News