
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत पान दुकान चौक के पास स्थित एक वर्क शॉप में लोहे को चोरी करते एक चोर को पकड़ा गया. स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़कर उसकी पिटाई कर आदित्यपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम अरबाज अंसारी बताया. उसने बताया कि वह मुस्लिम बस्ती आदित्यपुर के रहने वाला है. सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस मामले में दुकान के संचालक अमित मधुकांत के बयान पर आदित्यपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. बता दे कि रविवार की दोपहर अमित की पान दुकान चौक पर वर्कशॉप की दुकान पर अरबाज लोहे की चोरी कर रहा था. इसी बीच लोगों ने उसे लोहा चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया.













