
घाटशिला : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास एनएच किनारे निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प की दीवार गिरने से मजदूर की दबकर मौत हो गई है. घटना की सूचना पाकर घाटशिला पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. समाचार लिखे जाने तक मजदूर की पहचान नही हो पाई है. मिली जानकारी के अनुसार मजदूर पम्प में मजदूरी कर रहा था. इसी बीच दीवार ध्वस्त हो गया और मजदूर मलबे के नीचे दब जाने के कारण उसकी मौत हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.













