
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर कालोनी के जल समस्या के स्थायी समाधान के लिए गाजिया बाराज से सीधे अंडरग्राउंड पाइप लाइन सीतारामपुर जलाशय तक लाने में आ रही बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से आदित्यपुर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बुद्धिजीवी कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह के सौजन्य से वरिष्ठ नागरिक संघ आदित्यपुर के अध्यक्ष रवींद्रनाथ चौबे, आदित्यपुर विकास समिति के अध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह और पूर्व आयुक्त कोल्हान विजय कुमार सिंह एवं पूर्व न्यायधीश जीके दूबे ने उपायुक्त सरायकेला खरसावां से मिलकर ज्ञापन सौंपा. मुख्यमंत्री के नाम लिखे गए इस ज्ञापन में मुख्यमंत्री और सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त से आग्रह किया गया है कि गजिया बाराज से सिचाई विभाग की दो महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करने में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किये जा रहे बाधाओं को दूर किया जाये. (नीचे भी पढ़ें)
गजिया बाराज से सीतारामपुर जलाशय में अंडरग्राउंड पाइप लाइन द्वारा जल पहुंचाने में बाधाओं को दूर करें. उपायुक्त ने सिचाई के लिए बिछाई जा रही बाधाओं को दूर किया है. इसलिए आग्रह है कि अब सीतारामपुर जलाशय तक अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने के काम आ रही बाधाओं को दूर आदित्यपुर के नागरिकों को पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने में सहयोग देकर पुण्य काम करे. इसके साथ-साथ यह भी आग्रह किया गया कि वर्षा के जल को संरक्षित करने के लिए खरकाई नदी में जयप्रकाश उद्यान से टोल ब्रिज तक दो वियर बनाया जाये.














