आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट पर तामिला करते हुए पॉस्को एक्ट के अभियुक्त अजय प्रमाणिक एवं छोटू सरदार उर्फ विजय सरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्त कांड संख्या 414/34 IPC के तहत फरार थे. इनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट निर्गत किया गया था जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.














