आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले की आदित्यपुर पुलिस ने क्रॉस लिमिटेड (यूनिट-4), गम्हरिया से पीतल बुश चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2025 की शाम करीब 7 बजे कंपनी से 200 छोटे और 100 बड़े आकार के पीतल बुश (कुल मूल्य ₹59,000)चोरी किए गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी टीम गठित की गई. (नीचे भी पढ़े)
गिरफ्तार आरोपियों में निरंजन कुमार, सुशील महतो उर्फ झंटु और खरीदार सफीक पालोयान शामिल हैं. पूछताछ में निरंजन और सुशील ने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि चोरी का सामान सफीक पालोयान को बेचा था. उनकी निशानदेही पर पूरा सामान बरामद कर लिया गया. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.




