
सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 18 के लोगों ने मंगलवार देर रात अवैध रूप से संचालित हो रहे स्क्रैप टाल पर धावा बोल दिया और पूरे टाल को तहस-नहस कर दिया. वैसे लोगों का गुस्सा इस दौरान सातवें आसमान पर नजर आ रहा था. जिसके हाथों में जो मिला हमला करते नजर आएं. पूरे अभियान को पार्षद रंजन सिंह खुद ने समर्थन किया.
जानकारी देते हुए रंजन सिंह ने बताया, कि अवैध स्क्रैप टाल संचालित होने के कारण आम लोगों का जीना दूभर हो गया है. कहीं भी कोई घटना घटती है, तो पुलिस आसपास के निर्दोष युवाओं को उठाकर ले जाती है और उन्हें प्रताड़ित करती है. यही कारण है, कि मंगलवार को लोगों ने स्क्रैप टाल को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया. वहीं मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि तब तक पूरा स्क्रैप ताल जमींदोज हो चुका था. पुलिस ने बताया, कि शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वैसे बड़ा सवाल ये है, कि आखिर किसके सह पर स्क्रैप टाल संचालित हो रहा था. वैसे लोगों के आक्रोश के बाद स्क्रैप टाल संचालक मौके से भागने में सफल रहा.





