सरायकेला: जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर संगीन मामलों में वांछित आरोप पत्रित अभियुक्तों तथा अपराधियों के विरुद्ध प्राप्त वारंट/ कुर्की जप्ती की कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरआईटी थाना पुलिस ने दो अलग- अलग मामलों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस की गिरफ्त में आए वारंटियों में मुन्ना प्रमाणिक, रमेश कुमार राउत और मुकुल कालिंदी बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मुन्ना प्रमाणिक और रमेश कुमार राऊत बंता नगर का रहने वाला है. इनके विरुद्ध आरआईटी थाना में कांड संख्या 177/ 21 दर्ज है. जबकि, मुकुल कालिंदी बाबा आश्रम का रहने वाला है. उसके खिलाफ कांड संख्या 81/ 21 दर्ज है. तीनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था.














