
आदित्यपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामाकृष्ण फोर्जिंग प्लांट 1 में दूसरा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें कंपनी के कर्मचारियों एवं कामगारों के अलावा बाहरी कामगारों ने भी हिस्सा लिया. जानकारी देते हुए कंपनी प्रबंधन की ओर से बताया गया, कि इस रक्तदान शिविर में संग्रह किए गए रक्त का प्रयोग आपातकाल स्थिति के लिए किया जाता है. इस साल प्रबंधन की ओर से डेढ़ सौ यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है. समाचार लिखे जाने तक लगभग एक सौ यूनिट रक्त संग्रह हो चुका था. वैश्विक महामारी के काल में खून की कमी को ध्यान में रखते हुए इस साल उद्यमी संगठन रक्तदान शिविरों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.




