
आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिला के आर आई टी थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल के एरिया पानी से एनआईटी के छात्र राजा कुमार के शव मिलने पर समाजशास्त्री लोहिया वादी रविंद्र नाथ चौबे ने दुख प्रकट करते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन को एक चिट्ठी लिखते हुए ऐसे संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा बढ़ाए जाने और विभागीय अधिकारियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों की एक कमेटी बनाकर समय-समय पर ऐसे स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने की मांग की है. उन्होंने पानी टंकी जैसे संवेदनशील स्थलों के सौंदर्यीकरण की भी मांग की है. साथ ही पूरे टंकी की साफ- सफाई करा कर पुनः जलापूर्ति सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है. श्री चौबे ने मृतक के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है. उन्होंने बताया, कि आखिर इतने संवेदनशील स्थल पर युवक आखिर पहुंचा कैसे, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.




