चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के सुनसुनिया के पास अप रेलवे लाइन फाटक के पास झाड़ग्राम के सेक्शन इंजीनियर सौमित्र पाल की खड़ी यामहा बाइक संख्या जेएच 05बीभी2455 को शुक्रवार की दोपहर में सुनसुनिया गांव निवासी बीर सिंह मांडी उर्फ बुल को सोमवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बीर सिंह मांडी सोमवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन में भी गुलेल से पथराव किया था. इसकी सूचना रेल यात्रियों ने स्टेशन में की थी. गिरफ्तार बीर सिंह मांडी के पास से पुलिस ने एक लाइटर, गुलेल और छोटे-छोटे पत्थर को बरामद किया है. गिरफ्तार बीर सिंह मांडी ने कहा कि शुक्रवार की दोपहर उसने गुस्से में आकर फाटक के खड़ी यामहा बाइक को पुआल के सहारे आग लगा दी थी. पुलिस बीर सिंह मांडी से पुछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है.




