
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित एस टाइप के पास शनिवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने आए युवक की साइकिल चोरी कर ली गई. साइकिल चोर को थोड़ी देर बाद साइकिल के साथ बिष्टुपुर स्थित साउथ पार्क के पास से पकड़ा गया, जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और बिष्टुपुर पुलिस को सौंप दिया.
मिली जानकारी के अनुसार एक युवक एस टाइप में ट्यूशन पढ़ने गया था, जहां उसने ट्यूशन के बाहर अपनी साइकिल खड़ी की थी. इसी बीच 2 चोर उसकी साइकिल चुरा कर ले गए. जब युवक बाहर आया तो देखा कि उसकी साइकिल वहां नहीं है. उसके बाद ट्यूशन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो पाया गया कि दो युवक उसकी साइकिल चुरा के ले जा रहे हैं.
इसके बाद ऑटो से साइकिल चोर का पीछा किया गया और उसे साउथ पार्क के पास पकड़ा गया. वहीं एक चोर पकड़ा गया, जबकि एक फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.







