आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना पुलिस ने बीते 27 अक्टूबर को एलआईजी 64 निवासी बुजुर्ग रणेंदु बनर्जी पर हुए जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम नील कमल विश्वकर्मा उर्फ कमल प्रसाद और संतोष दास उर्फ बुबई बताया जा रहा है. पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मोहम्मद तंजील खान ने बताया कि आरोपियों का बुजुर्ग के पुत्र पर करीब 80 हजार का बकाया है. जिसे लेने आरोपी बीते 27 अक्टूबर को राणेंदु बनर्जी के घर गए थे. जहां पैसों के लेन-देन को लेकर आरोपियों और बुजुर्ग के साथ नोंक-झोंक हुई थी. उसी दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिसमें बुजुर्ग राणेंदु बनर्जी घायल हो गए थे. उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.





