
आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित वरुण बेवरेज (पेप्सी कंपनी) के चालक तारकेश्वर सिंह उर्फ लाठी सिंह के परिजनों को शनिवार को समझौते के तहत कम्पनी प्रबंधन की ओर से 7 लाख पचास हजार रुपए का मुआवजा मृतक के परिजनों को सौंपा गया. मृतक के दिव्यांग पुत्र को चेक सौंपा गया. वैसे समझौते के तहत आठ लाख मुआवजा पर सहमति बनी थी, जिसमें से 50 हजार की राशि प्रबंधन की ओर से तत्काल श्राध्द कर्म के लिए दिया गया था. जहां शनिवार को श्राध्द कर्म से लौटने के बाद उक्त चेक प्रदान किया गया. बीते 20 जनवरी को चालक कम्पनी परिसर में दुर्घटना के शिकार हो गए थे, जिसके बाद कांग्रेस, भाजपा और इंटक के अलावे कई नेताओं ने कंपनी प्रबंधन पर मृतक के परिजनों को मुआवजा के लिए दबाव बनाया था. शनिवार की मृतक के परिजनों के साथ इंटक नेता अवधेश सिंह मौजूद रहे.




