
Jamshedpur : वैश्विक महामारी घोषित कोविड-19 को देखते हुए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित नर्सिंग कौशल कॉलेज-चान्हो, इटकी, गुमला, चाईबासा, राजनगर-सरायकेला, बरहेट-साहिबगंज, जामताड़ा और लातेहार जिले में अक्टूबर 2020-21 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा लिया जा रहा है. नर्सिंग कौशल कॉलेज में केवल झारखंड निवासी महिलाएं एडमिशन ले सकती हैं. आवेदक का 12वीं पास होना अनिवार्य है तथा उम्र 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए. उक्त कोर्स की अवधि दो साल है. ऑनलाइन आवेदन के लिए संबंधित लिंक http://app.prejha.org/registration.php पर क्लिक किया जा सकता है. आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2020 है.
अधिक जानकारी के लिए प्रेझा फाउंडेशन, कल्याण गुरुकुल, धनचटानी, लुआबासा में संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा जिला समन्वयक कल्याण गुरुकुल (पूर्वी सिंहभूम) राहुल रंजन सिंह से फोन नंबर 6204753040 पर संपर्क भी किया जा सकता है. पूर्वी सिंहभूम जिले के योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गयी है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन करें तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित नर्सिंग कॉलेज में शिक्षा प्राप्त करने के मौके का लाभ उठायें.







