जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर में श्री वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन किये और झारखंड वासियों की खुशहाली और बेहतर स्वास्थ्य की भगवान वेंकटेश्वर से कामना की. यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित है. विधायक मंगल कालिंदी ने भगवान बालाजी के प्रति अपनी गहरी आस्था का परिचय देते हुए परंपरा के अनुसार सिर के बाल भी दान किए. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक ने कहा लगातार 5 वर्षों से तिरुपति बालाजी के दर्शन कर हर बार बाल दान की परंपरा को निष्ठा से निभा रहे हैं. विधायक मंगल कालिंदी ने और कहा कि तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद लोगों के कल्याण के लिए काम करने के लिए बहुत ऊर्जा देता है. उनके साथ सरबजोत सिंह भाटिया भी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया.







