जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में दो युवकों पर हुए कातिलाना हमला के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने भाजपा नेता और डीडी बार के संचालक नीरज सिंह और हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा को रिमांड पर लिया है. दोनों को तीन तीन दिनों का रिमांड दिाय है. पहले पुलिस ने पांच दिनों के लिए रिमांड की अर्जी लगायी थी. लेकिन जमशेदपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में नीरज सिंह की ओर से अधिवक्ता प्रकाश झा ने बहस की, जिसके बाद तीन दिनों के रिमांड पर नीरज सिंह को भेजने का आदेश दिाय गया. वहीं, मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा को भी तीन दिनों के रिमांड पर ले जाने की इजाजत दी गयी. विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने जमशेदपुर कोर्ट में बुधवार को सरेंडर किया था, जिस कारण पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर पायी है. (नीचे भी पढ़ें)
इस बीच कई सारे मसले हैं, जिनको लेकर नीरज सिंह से पूछताछ को अनिवार्य बताया गया है. इस कारण एक बार फिर से रिमांड पर उनको भेजा गया है. दूसरी ओर, अधिवक्ता प्रकाश झा ने जमशेदपुर कोर्ट में अर्जी लगायी है और कहा है कि उनके क्लाइंट नीरज सिंह की तबीयत खराब है. सुगर लेवल काफी हाई है. इस कारण उसको इलाज की जरूरत है. इधर, इस कांड में अब भी राहुल दुबे फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. राहुल दुबे के भी जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर करने की सूचना थी. पुलिस की कड़ी चौकसी गुरुवार को जमशेदपुर कोर्ट में थी, लेकिन वह नहीं आया. अब संभावना जताया जा रहा है कि राहुल दुबे एक बार फिर से कोर्ट में सरेंडर कर सकता है या फिर पुलिस के सामने भी जा सकता है. इसको लेकर तैयारी है क्योंकि इस कांड में अब सिर्फ राहुल दुबे की ही गिरफ्तारी बाकि है.




