चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के कमारीगोड़ा पक्का घाट तालाब के पास 10 अप्रैल को ट्रक की चपेट में आकर थाना क्षेत्र के दंपति रमेश बेहरा और काजल बेहरा की मौत हो गई थी. सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था. सूचना पाकर विधायक समीर महंती घटना स्थल पहुंचकर घटना के प्रति दुःख व्यक्त कर सड़क जाम पर बैठे परिजनों से बातकर दुर्घटना के संबंध में कंपनी के लोगों से बातकर मुआवजा देने की बात कही, जिसपर कंपनी के लोगों ने सहमति दी. वार्ता के पश्चात आंदोलन कर रहे लोगों ने सड़क को जाम मुक्त कर दिया.(नीचे भी पढ़े)
वार्ता के मुताबिक शनिवार को कैनरा मोटर्स के प्रतिनिधि शाहिद परवेज, शाहरुख खान और नेहालुद्दीन खान विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक के अनुपस्थिति पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय और राकेश महंती और मृतक के परिवार के साथ बैठक कर वार्ता में निर्धारित मुआवजा की रकम तीन लाख रुपए परिवार को उपलब्ध कराया. मौके पर झामुमो नेताओं ने मृतक परिवार को इंश्योरेंस के तहत मिलने वाली राशि भी दिलवाने में परिवार को सहयोग करने का आश्वासन दिया है.



