
जमशेदपुरः जमशेदपुर के अल-कबीर पॉलिटेक्निक में गुरुवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें कालेज के प्राचार्य, प्राध्यापकों, सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य अधिकारियों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपूरणीय क्षति बताया.(नीचे भी पढ़े)
प्राचार्य वारिस सरवर इमाम ने जनरल रावत के साहसिक कार्यों याद करते हुए सभा को हमारे देश के सैनिकों व सैन्य गतिविधियों के महत्व को बताया. सभी विभागों के विभागाध्यक्षों ने इस दुखद घटना के प्रति संवेदना व्यक्त की.




