
जमशेदपुरः सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के विजय आनंद मूनका ने जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ एम तमिलवाणन, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था फैज अकरम, जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार एवं समस्त पुलिस पदाधिकारियों को चैंबर के सचिव सांवरमल शर्मा के यहां हुई लूट कांड के उद्भेदन करने पर बधाई दी है और आशा की है कि जिला पुलिस जल्द ही रुपए की भी रिकवेरी भी कर लेगी.(नीचे भी पढ़े)
सांवरमल शर्मा के यहां हुई लूटकांड से चैंबर काफी आक्रोशित था. चैंबर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी स्तर पर इस मामले के उद्भेदन के लिए दबाव बनाया था. चैंबरअध्यक्ष ने पुलिस के तमाम पदाधिकारियों के प्रयास की सराहना की, साथ ही साथ उन्होंने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया है कि व्यापारी एवं उद्यमी दुकानों, कार्यालयों, उद्योगों, आवास एवं गोदामों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं.





