
चाईबासा : राज्य में जारी शीतलहर एवं ठंड को देखते हुए निदेशक समाज कल्याण, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग (समाज कल्याण निदेशालय), झारखंड सरकार के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्य अवधि को अस्थाई रूप से संशोधित करते हुए सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की सभी गतिविधियां पूर्ववत आयोजित की जाएंगी। बताया गया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की परिवर्तित कार्य अवधि 15 जनवरी 2020 तक प्रभावी रहेगी।






