
जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के बैनर तले लौहनगरी के तमाम पूर्व सैनिकों की तरफ से गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए एकता कपूर के वेब सीरियल xxx:unsensored2 पर ततकाल प्रभाव से रोक लगाने की मांग करते हुए उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा गया। पूर्व सैनिकों ने एकता कपूर को एक नकारात्मक प्रवृति की लालची टीवी सीरियल निर्माता बताया, जो अक्सर धनोपार्जन के लिए इस तरह के अश्लीलता और कुत्सित कार्य कों समाज में परोसने का कार्य करती रहीं हैं। परिषद ने सेना के सर्वोच्च कमांडर के नाते राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि शीघ्र ही इस अश्लील वेब सीरीज से वो भाग हटाया जाये, जिसमें कई जिसमें सैनिकों, उनके परिवार और पूरे सैनिक परिवार का नेगेटिव चित्रांन किया गया है। साथ ही एकता कपूर जैसी औरत के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। एकता कपूर को पद्मश्री मिलने पर परिषद के महामंत्री अनिल कुमार सिन्हा ने आपत्ति और आश्चर्य जताते हुए शीघ्र वापस लेने की कार्रवाई आरम्भ करने की ऐसी मांग करते हुए सरकार से यह भी आग्रह किया गया कि सम्मान का पदक देते वक्त विचारधार मानसिकता और कृत्य का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। भारतीय सेना सैनिक और उनके परिवार का चारित्रिक हनन निःसंदेह एक घृणित कार्य है और एकता कपूर को इसकी कीमत चुकानी ही पड़ेगी। उन्हें देश और सेना से माफी मांगनी पड़ेगी और उस अश्लील सीरियल को तत्काल बन्द करना पड़ेगा। पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर की इकाई इसके आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भी सलाह ले रही है और उग्र प्रदर्शन की भी योजना है। उपायक्त को ज्ञपन सौपने वालों में परिषद के जिला महामंत्री सूबेदार अनिल कुमार सिन्हा, अवधेश कुमार, नरेश स्वाइन, नवीन कुमार सिन्हा, अमरेन्द्र कुमार, सूबेदार मेजर जनकनदेव सिंह, सत्येंद्र सिंह, बिमल कुमार ओझा, चंदन कुमार झा, अजय कुमार तिवारी, रमेश कुमार शर्मा, अमरदीप समद, किशोरी प्रसाद समेत संगठन के कई सदस्य शामिल थे।







