
जमशेदपुर : साकची स्थित द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन के बीएड विभाग की ओर से शनिवार को एकदिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का विषय था “पर्यावरण पर कोविड-19 महामरी का प्रभाव “। इस वेबिनार में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की प्राचार्या डॉ डीके धंजल उपस्थित थीं। मुख्य वक्ता डॉ दारा सिंह गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी, कोल्हान यूनिवर्सिटी तथा अतिथि वक्ता बीएड को-ऑर्डिनेटर डॉ किरण दूबे ने पर्यावरण पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की। डॉ दारा सिंह गुप्ता ने कहा कि हमें अपनी प्रकृति को सहजने की जरूरत है। इसके लिये हम सभी को सार्थक प्रयास करना होगा, तभी हम अपनी आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल दे पायेंगे। डॉ किरण दूबे ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से हमारा वातावरण स्वच्छ हुआ है, लेकिन लॉकडाउन हमेशा नहीं रह सकता। हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ध्यान देने की जरूरत है। वेबिनार में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ एमआर सिन्हा, डॉरिस दास (ग्रेजुएट कॉलेज) समेत बीएड सेमेस्टर-1 की छात्राएं तथा शिक्षिकाएं शामिल हुईं। डॉ सिन्हा ने वेबिनार के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि हमें प्रकृति देना सिखाती है, लेकिन आज हमें प्रकृति को बचाने की जरूरत है। बीएड सेमेस्टर-1 की छात्रा रीमा तथा पायल ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे। बीएड की छात्रा आरती ने सक्रिय भूमिका निभाई। वेबिनार का संचालन बीएड विभाग की छात्रा कीर्ति आलोक ने किया। वेबिनार को-ऑर्डिनेटर डॉ मीनू वर्मा ने संचालन में अहम भूमिका निभायी।


















