
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में ट्रैक्टर एसोसिएशन की बैठक झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा के अध्यक्षता में की गई. इस बैठक में ट्रैक्टरों में बालू उठाने की समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी. ट्रैक्टर मालिकों ने कहा कि बालू की कमी से लोगों को पीएम आवास तथा शौचालय बनाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पीएम आवास और शौचालय निर्माण का काम बालू के अभाव में बंद है. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बालू की समस्या को लेकर तीन अक्टूबर को बीडीओ तथा सीओ को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा. मौके पर लंबोदर कुंअर, बापी पंडा,राजेश पाल,नाडु माइती, शिशिर प्रधान, सोनू दास, नीलकमल माइती, सुदामा प्रहराज समेत कई ट्रक्टर मालिक उपस्थित थे.



