
बहरागोड़ा : प्रखंड की बहुलिया पंचायत स्थित बहुलिया गांव में पिछले दिनों पटाखे की चिंगारी से आग लगने से घर समेत उसमें रखे सारे समान जल कर राख हो गये थे. घटना के बाद गुरुवार को विधायक समीर महंती गांव पहुंचे और अग्नि प्रभावित परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली. उन्होंने पांचो प्रभावित परिवार गुरुचरण संडो, आदित्य संडो, नारायण संडो, विमल संडो व बंकिम संडो के परिवार को कंबल और पांचों परिवार को 10-10 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया. विधायक समीर मोहंती ने बहरागोड़ा प्रखण्ड विकास पदाधिकार से बात कर प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द पीएम आवास उपलब्ध कराने की मांग की. इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, अरुण बारीक, मुन्ना होता, जदुपति राणा, लखन मांडी, बबलू दास, दीपक देहरी, शेखर सिंह, अनन्त भोक्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







