
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में मनरेगा से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में सभी रोजगार सेवक को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक योजना स्वीकृत कराएं जिससे ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित हो सके. पंचायतवार संचालित योजनाओं का समीक्षा की. बिरसा हरित क्रांति, पोटो हो खेल का मैदान और नीलांबर पीताम्बर जलसमृद्धि आदि योजना सभी पंचायतों में संचालित करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने 2020-21के पंजीकरण के लिए आवेदन जमा करने का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित आवास की समीक्षा की. कहा कि पंजिकरण के पश्चात जिओ टैग करने का आदेश दिया. बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, रोजगार सेवक समेत अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे.







