
बहरागोड़ा : जमशेदपुर, समाहरणालय परिसर स्थित एनआईसी सभागार से आज बहरागोड़ा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन विधायक समीर महंती ने किया. उन्होंने कहा कि ये ग्रामीणों की पुरानी मांग थी, अब लोगों को कागजात और अन्य कार्यो के क्रियान्वयन केलिए सहूलियत होगी.

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय से प्रखंड प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम, उप प्रमुख रूमा रानी दूबे, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु, अंचल अधिकारी हीरा कुमार, जनप्रतिनिधि, प्रखंड एवं अंचल कर्मी उपस्थित थे.






