
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के केशरदा चौक के समीप एनएच 18 पर बहरागोड़ा की ओर आ रहे बाइक सवार सुशील कुमार नाथ और उनके पुत्र संजीव कुमार नाथ बाइक से गिरकर जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने सीएचसी को सूचना देकर 108 एम्बुलेंस से उपचार कराने के लिए बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओपी चौधरी ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर पिता सुशील कुमार नाथ को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार पिता और पुत्र कोकपाड़ा से बहरागोड़ा डीएबी स्कूल कॉपी किताब खरीदने के लिए जा रहे थे इसी क्रम में बाइक में बकरी घुसने से अनियंत्रित होकर गिर पड़े जिससे पिता और पुत्र घायल हो गये है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ओपी चौधरी ने बताया कि सुशील कुमार नाथ के बाया हाथ टूट गया है और सिर पर गंभीर चोट है जिसकारण उन्हें बैहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.







