
जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के चुनाव में प्रचार करने जा रहे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अभियान को लगातार रोका जा रहा है. मंगलवार को जहां उनके रथ पर हमला कर दिया गया था, वहीं बुधवार को फिर से चुनाव प्रचार करने जा रहे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को एक बार फिर से रोक दिया गया. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक बार ऐसा स्थिति देखने को मिला. पुरुलिया के पास दो दुर्घटनाग्रस्त बस के कारण लगे सड़क जाम को हटाने के बजाय वहां का पुलिस प्रशासन वहां खड़ी ट्रक की चाभी निकालकर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के काफिले को जानबूझकर जाम में फंसाकर पश्चिम बंगाल के काशीपुर विधानसभा के आदरा के कार्यक्रम में जाने से रोकने की कोशिश की. (पूरी खबर नीचे देखें)
इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी थे. इसी जाम में चार-पांच एंबुलेंस एवं सैकड़ों गाड़ियां भी फंसे हुए थे. कुछ देर बाद स्थानीय जनता के कष्ट को समझते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खुद सड़क पर उतरकर जाम को छुड़ाने का काम शुरू कर दिया. भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को उचित दिशा-निर्देश दिए. जाम में फंसे सैकड़ों स्थानीय लोगों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए हाथ उठाकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का अभिवादन भी किया जबकि बंगाल पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी थी. बंगाल के चुनाव में लगातार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा प्रचार कर रहे है और वे लगातार उस एरिया में भाजपा का जनाधार बढ़ा रहे है, जिसको देखते हुए उनको रोकने की कोशिश की गयी है. इसको लेकर भाजपाइयों में गुस्सा देखा जा रहा है.




