जमशेदपुर: भोजपुरी की बढ़ावा के साथ साथ परिवारिक गीत को लेकर आ रहे है शहर के एक से बढ़कर एक कलाकार उभरते सितारों में से एक है जिनका शनिवार को सरकार चलेला रंगदारी गीत रिलीज हो रहा है. इस गीत के पोस्टर रिलीज के उद्घाटनकर्ता समाजसेवी पप्पू सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिंह है. अतिथियों ने कहा कि इस तीखा म्यूजिक जेएसआर चैनल पर जो भी गीत रिलीज हो रहा है वह परिवार के साथ बैठ कर देख सकते है. यह इसकी बड़ी खाशियत है. इस गीत में सृस्टि भारती एवम आदित्य नारायण ने मधुर आवाज दी है. वही गीत को बिजेन्द्र कुमार ने लिखा है, जबकि म्यूजिक बचु बिहारी ने दिया है. सरकार चलेला की शूटिंग में अंकिता सिंह, छोटू सिंह हलचल एवम बिजेन्द्र कुमार ने निभाया है. शहर के कलाकारों की शूटिंग में पहली प्राथमिकता दी जाती है. (नीचे भी पढ़ें)
कोरियोग्राफ में रोहित कर्मकार एवम सूरज सिंह ने डांस ग्रुप को म्यूजिक की धार में बहाने का काम कराया है. इस यूट्यूब एलबम को आज फेसबुक इंस्टाग्राम के साथ यूट्यूब के तीखा म्यूजिक जेएसआर चैनल पर टीजर रिलीज कर दिया है. इस तीखा म्यूजिक जेएसआर के कलाकारों ने केक काट कर खुशी मनाया. इस सरकार चलेला सॉन्ग को लोगो को काफी पसंद आ रहा है. इस एलबम की शूटिंग में कैमरामैन एवम मिक्सिंग कृष्णा कर्मकार ने किया है. इस तीखा म्यूजिक जेएसआर चैनल के समारोह में सरिता त्रिपाठी, सुनीता पांडेय, टुंपा कुमारी, अंजली कुमारी, कोरियोग्राफर रोहित कर्मकार, सूरज सिंह, रजत व अजय के साथ अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे.




