पटना : बिहार में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है. नीतिश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में बवाल शुरू हो गया है. हंगामा काफी तेज है. जदयू. कार्यकर्ता इस मामले को लेकर दो गुटों में बंट गये है. नीतिश समर्थक उनके राज्यसभा भेजने का विरोध करने लगे है और सीएम आवास पर बवाल काटने लगे है. इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया है. जदयू के सीनियर नेताओं को सीएम हाउस में घुसने से कार्यकर्ताओं ने रोक दिया है और धरना पर बैठ गये है. लोगों का कहना है कि नीतिश कुमार के नाम पर बिहार की जनता ने वोट दिया था और अब साजिश के तहत उनको हटाया जा रहा है, जिसके पीछे घोर साजिश है. कार्यकर्ता नीतिश कुमार को किसी भी हाल में राज्यसभा नहीं जानेन देने के लिए तैयार है. जदयू नेताओं का कहना है कि अगर राज्यसभा भेजने की ही बात है तो निशांत कुमार को ही राज्यसभा भेज दिया जाये. (नीचे भी पढ़ें)

नीतिश कुमार को मुख्यमंत्री बनाकर रखा जाये. अब ऐसे कैसे हो सकता है कि जदयू का मुख्यमंत्री हटा दिया जाये और फिर भाजपा का कोई मुख्यमंत्री बन जाये. लिहाजा, इसको लेकर विरोध होगा. दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन राज्यसभा के लिए नामांकन करने के लिए पहुंच रहे है. उनके नामांकन में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार पहुंच रहे है. उनकी मौजूदगी में हालात पर चर्चा की जायेगी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन करायेंगे. दूसरी ओर, नीतिश कुमार को राज्यसभा भेजने के मामले में जमशेदपुर के विधायक और नीतिश कुमार के पुराने मित्र सरयू राय ने विरोध किया है. (नीचे भी पढ़ें)
उनन्होंने कहा कि नीतिश कुमार को राज्यसभा जाने का यह उचित समय नहीं है. उन्होंने कहा है कि नेतृत्व जो करता है, वह सोच समझढकर करता है, लेकिन मेरी समझ से यह फैसला सही समय पर होता है तो उसका अच्छा नतीजा निकलता. चुनाव के बाद इस तरह से आम जता को अचानक से बताना कि नीतिश कुमार राज्यसभा जार हे है, यह उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि सत्ता हस्तांतरिक करने का यह समय सही नहीं है. अचानक से ऐसा करना जनता और समर्थको को ठीक नहीं लग रहा है. हमारे जैसे नेता को भी यह ठीक नहीं लग रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पहले पार्टी के वरीय नेताओं के बीच विचार विमर्श होनना चाहिए था. सरयू राय का मानना है कि अभी कुछ दिन और बिहार में नीतिश कुमार को बने रहना चाहिए. दूसरी ओर, गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे हैं. यहां पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडेय, वरिष्ठ नेता भीखूभाई दलसानिया समेत कई वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने बातचीत की. कुछ देर बाद अमित शाह नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए उन्हें आवास पर पहुंच चुके हैं.







