
बहरागोड़ा : ब्रिटेन के कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित 10 दिनों के वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर आधारित युवा राजनीतिज्ञों के सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद बहरागोड़ा पहुंचे पूर्व विधायक कुणाल षाड़गी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. बहरागोड़ा में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली कर कुणाल षाड़गी का स्वागत किया. वही घाटशिला भाजपा जिला कार्यालय में, जिलाध्यक्ष चंडीचारण साव ने माला पहनाकर किया.चाकुलिया के केरूकोचा में पूर्व जिप सदस्य सुनाराम हांसदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुणाल षाडगी का स्वागत किया. कुणाल षाड़गी ने केरूकोचा चौक पर स्थापित साबुआ हांसदा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद धालभूमगढ और केरूकोचा में भी पूर्व विधायक का भव्य स्वागत किया गया. अंत में पहुंचा बहरागोड़ा, विधानसभावासियों सब बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अपने माटी के लाल कुणाल का. बहरागोड़ा मोटल चौक पहुंचते ही उसको माला पहनाकर स्वागत किया, उसके बाद भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी एवं पूरे नए उमंग के साथ उनके आवास तक पहुंचाया.




