गालूडीह: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा जमशेदपुर, गालूडीह शाखा और गोलमुरी नारी जागरण समिति के संयुक्त सौजन्य से रविवार को गालूडीह थाना क्षेत्र के सबर बहुल गांव दारिसाई, घुटिया और हलुदबनी में गरीब व जरूरतमंद करीब 500 सबरों के बीच स्वेटर, कंबल सहित अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. इसमें महिला, पुरूष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे. स्वेटर व ऊनी कपड़ा लेकर बच्चें काफी खुश नजर आ रहे थे.(नीचे भी पढ़े)
गर्म वस्त्र के साथ फल, बिस्कुट तथा बच्चों के लिए पेन, पेंसिल, कॉपी सहित विभिन्न आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया. संस्था के सदस्यों ने बताया कि ब्रम्हाकुमारी संस्था का काम ही गरीब व जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाना है. कहा कि ठंड के मौसम में आदिम जनजाति सबर और सबर बच्चों के बीच गर्म कपड़े वितरित कर एक परिवार की तरह अनुभूति हुई. इस मौके पर संजय भाई, रंजीत भाई, हरि भाई, अलका बहन, पुष्पा बहन, सोमा बहन, संजू बहन, मंगल कर्मकार तथा नारी जागरण समिति के सदस्य उपस्थित थे.













