
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने कोविड 19 वैक्सीन का दूसरा डोज लिया. इस दौरान प्रभारी प्रधान सहायक प्रदीप कुमार तिर्की, स्थापना सहायक मोहम्मद इम्तियाज ,प्रखंड नाजिर मुकुल मनोज कश्यप, जनसेवक अंकिता सिन्हा, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज रूपा कुमारी , कंप्यूटर ऑपरेटर बदरुद्दीन, पंचायत सचिव भुवनेश्वर दास, लेखा सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर सुषमा कुमारी,अनुसेवी गीता रानी महतो, बुलू रानी महतो, सूरमा श्यामल समेत अन्य ने वैक्सीन लिया. इस दौरान सभी को 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया.















