बोकारो: बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से आदर्श संयुक्त परिवार सम्मान समारोह का आयोजन चास मारवाड़ी पंचायत भवन में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ओम के उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन कुमार पोद्दार प्रति कुलपति विनोद बिहारी महतो कोयलांचल धनबाद, विशिष्ट अतिथि सकलदेव प्रसाद चौरसिया सामाजिक कार्यकर्ता सह कुटुंब प्रबोधिनी के झारखंड प्रांत प्रमुख एवं विशिष्ट अतिथि पन्नालाल ओसवाल सामाजिक एवं आध्यात्मिक विषयों के विशेषज्ञ मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिव हरी बंका ने की. मुख्य अतिथि ने संयुक्त परिवार के विषय में बहुत सारे विचार समाज के बीच रखा और कहा कि हमें बच्चों में संस्कार देकर ही संयुक्त परिवार एवं एकल परिवार की कल्पना कर सकते हैं.विशिष्ट अतिथि सकलदेव प्रसाद चौरसिया ने कहा कि आदर्श संयुक्त परिवार परिकल्पना बहुत ही उद्देश्य को पूरा करता है. पन्नालाल जायसवाल ने परिवार के बारे में बहुत सारी बातें कहीं और उन्होंने कहा कि परिवार के साथ योग् को भी अपने प्रति दिन के अपनाना होगा. जिससे हमारी जीवनशैली में बहुत सारे प्रभाव स्वास्थ और मन पर पड़ेगा. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में समाज के अनिल गोयल, शिवकुमार महेरिया, श्रीमती संतोष केडिया, राज केजरीवाल, प्रिया केजरीवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, पवन मित्तल, किशन रिटोलिया, जयप्रकाश तापड़िया, विनोद गर्ग, रामअवतार कारीवाल, नरेश अग्रवाल, डॉ रतन केजरीवाल, प्रदीप पुरिया, सुशील गर्ग पंकज बंसल, अनूप अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, वर्षा पिपुरिया, अनिल अग्रवाल, गोपाल टमकोरिया, मनोज अग्रवाल, सुशील गर्ग, मनोज अग्रवाल, कौशल्या देवी जालान, राजेश अग्रवाल, श्रीमति संतोष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.



