जमशेदपुर : इंडियन इंस्टिच्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आइआइएम) बंगलोर ने बुधवार को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है. विगत 27 नवंबर को इसकी परीक्षा आयोजित हुई थी.


आज घोषित रिजल्ट में अब तक मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के तेरह विद्यार्थियों ने कैट क्रैक कर लिया है. इनमें प्रतीक बनर्जी (99.73 पर्सेंटाइल), प्रभात सत्पती (99.36) ऋषभ कुमार (99.07), मृत्युंजय शर्मा (98.63), अभिषेक कुलकर्णी (98.48), शाश्वत वर्मा (98.78), बिजयदीप (96.71), आयुष आर्यन (96.19), शुभंकर द्विवेदी (96.3), डिंपल कुंदनानी (94.67), देवश्रुति भट्टाचार्जी (93.8), पीयूष मान (93.1) एवं गौरव शर्मा (92.72 पर्सेंटाइल) के नाम शामिल हैं. नगर के कैट क्लीयर करने वाले इन विद्यार्थियों के अलावा भी शहर के अनेक विद्यार्थियों के नाम इस सूची में शामिल होंगे जो धीरे-धीरे सामने आयेंगे. जमशेदपुर शहर के इन सफल विद्यार्थियों में से अनेक ने करियर लांचर के सहयोग से कैट की तैयारी की है.



