बोकारो: बोकारो के गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह रेलवे स्टेशन के पीछे कलाली रोड से मारुति ओमनी कार से 15 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया. छापेमारी के दौरान दो लोग फरार हो गए. जिनकी पहचान कर लिया गया है. पंकज गुप्ता और अमित कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया.
वही रामबली साव के घर से चालीस लीटर, बीस पेटी नकली विदेशी शराब, विभिन्न ब्रांड के ढक्कन, लेवल, खाली बोतल, कार्टून बरामद किया गया.(नीचे भी पढ़े)
मुख्य अभियुक्त अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ शशि एवं मकान मालिक के विरुद्ध फरार मामला दर्ज किया गया. बोकारो एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर संजीत देव को गुप्त सूचना मिला था कि एक कार के माध्यम से नकली विदेशी शराब पहुंचाया जाता है. उसी आधार पर अपने टीम को लेकर पहुंचे और छापेमारी शुरु की. छापेमारी में उनके साथ अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार ,रवि रंजन एवं गांधीनगर थाना प्रभारी अनूप कुमार का सहयोग रहा.




